कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
नई दिल्ली।
भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
himanshu